Farmers Protest : किसान आंदोलन का 29वां दिन आज...संशोधन पर बातचीत से किसानों का इनकार
एबीपी न्यूज़ | 24 Dec 2020 08:03 AM (IST)

किसान आंदोलन का 29वां दिनः केन्द्रीय कृषि कानूनों पर केन्द्र सरकार की तरफ से दिए गए संशोधन के प्रस्ताव को किसान संगठनों ने बुधवार को खारिज कर दिया. संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसले के बाद सिंघु बॉर्डर पर कहा कि किसानों का फ़िलहाल सरकार से बैठक का मन नहीं है.