'धर्म के आधार पर नहीं होगा भेदभाव'- जानिए Uddhav सरकार के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में क्या-क्या है?
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 05:16 PM (IST)

सत्ता के लिए , शिवसेना कांग्रेस और एनसीपी ने हाथ मिलाया हैं और जनता को बताने के लिए बनाया गया है कॉमन मिनिमम प्रोग्राम. वहीं आज इन तीनों दलों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. गठबंधन को लेकर इन्होंने कहा है कि मूल्यों के आधार पर गठबंधन कर रहे हैं. इसके साथ ही तीनों दलों ने किसानों के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की.