Rahul, Priyanka और Sonia Gandhi ने मज़दूरों के दर्द पर क्या कहा? देखिए
ABP News Bureau | 28 May 2020 03:22 PM (IST)

कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर केंद्र सरकार के सामने चार मांगे रखी हैं. राहुल गांधी ने गरीब परिवारों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों की सरकार से मदद करने की अपील की है. गांधी ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से भारत में तूफान आ गया है. सबसे ज्यादा चोट गरीब जनता को लगी है. मजदूरों को हजारों किमी पैदल, भूखा, प्यासा चलना पड़ा. छोटे व्यापार देश की रीड की हड्डी है. ये एक-एक कर बंद हो रहे हैं. आज गरीबों को पैसों की जरूरत है.