PM Modi से मिले CM Kejriwal, जानिए- किन विषयों पर चर्चा हुई
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 01:15 PM (IST)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से संसद में मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से ऐसे समय में मुलाकात की है जब दिल्ली पिछले दिनों भीषण हिंसा की चपेट में रहा. इस हिंसा में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक जख्मी हो गए.