Maharashtra में आज सरकार बनाने का दावा मुश्किल
ABP News Bureau | 22 Nov 2019 10:37 AM (IST)

महाराष्ट्र में आज सरकार बनाने का दावा मुश्किल है. शिवसेना का कहना है कि बैठक के बाद तय होगा कि सरकार बनाने का दावा कब किया जाएगा. बता दें कि महाराष्ट्र में आज सरकार बनाने का एलान हो सकता है. कल रात उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच मुलाकात हुई है. सूत्रों के मुताबिक राज्य में एक मुख्यमंत्री और दो उप मुख्यमंत्री के फॉर्मूले पर मुहर लगी है.