Ajit Pawar के समर्थन से सरकार बनाने पर BJP के अंदर उठी विरोध की आवाज
ABP News Bureau | 27 Nov 2019 02:27 PM (IST)

सरकार के लिए अजित पवार से समर्थन लेने पर पहली बार बीजेपी के अंदर से विरोध की आवाज उठी है. महाराष्ट्र बीजेपी के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे ने कहा है कि बीजेपी को अजित पवार का समर्थन नहीं लेना चाहिए था. एकनाथ खडसे ने कहा है कि अजित पवार पर घोटाले के गंभीर आरोप थे, ऐसे में ये फैसला ठीक नहीं था.