8 चरणों में बंगाल चुनाव पर क्या बोले BJP, TMC, Congress और Left नेता, देखिए
एबीपी न्यूज़ | 27 Feb 2021 01:18 AM (IST)

चुनावी तारीखों के एलान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. आठ चरणों में मतदान की घोषणा के बाद ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी के हिसाब से तारीखों का एलान हुआ. सवालिया लहजे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पूछा कि आखिर एक जिले में तीन चरणों में क्यों चुनाव करवाए जा रह हैं.