शपथ के पथ पर Uddhav लथपथ! BJP पूछ रही ऐसे कैसे चलेगी सरकार? | News@7
ABP News Bureau | 29 Nov 2019 08:07 PM (IST)

महाराष्ट्र के 19वें सीएम बने उद्धव ठाकरे ने आज अपना सिंहासन संभाल लिया. 6 दशक में ठाकरे परिवार से पहली बार कोई सीएम बना है. और सीएम बनने के 24 घंटे अंदर ही उद्धव को कुछ समझ कुछ समझ में जरूर आ गया होगा कि सरकार को बाहर से चलाना और कुर्सी पर खुद बैठकर सरकार चलाने में कितना फर्क होता है. उद्धव ठाकरे के इस शपथग्रहण पर सवाल उठ रहे हैं. क्योंकि उद्धव और उनके पार्टी के मंत्रियों, NCP के मंत्री और कांग्रेस के मंत्री ने भी अपने सीनियर नेता और शिवाजी महाराज का नाम लिया. बल्कि संविधान के मुताबिक मैं के बाद इन्हें ईश्वर की शपथ कहना चाहिए था.