Maharashtra में सरकार बनाने के बाद BJP की पहली प्रतिक्रिया | Watch Full PC
ABP News Bureau | 23 Nov 2019 03:45 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विधानसभा में बीजेपी जरूर बहुमत साबित करेगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग छत्रपति शिवाजी की विरासत की बात कर रहे हैं, उनसे मैं बस इतना कहूंगा कि सत्ता के लिए अपने विचारों से समझौता करने वाले तो कम से कम छत्रपति शिवाजी की बात न करें. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाराष्ट्र में राज्यपाल ने तीनों पार्टियों को बुलाया था. बीजेपी को बुलाया तो उस समय संख्या नहीं थी. NCP और शिवसेना को बुलाया तो उन्होंने कहा कि और समय दीजिए.