'50 लाख मुस्लिम घुसपैठियों की पहचान की जाएगी, अगर जरूरत पड़ी तो देश से बाहर कर दिया जाएगा'- Dilip Ghosh
ABP News Bureau | 20 Jan 2020 09:00 AM (IST)

नागरिकता कानून पर भ्रम को दूर करने के लिए केंद्र सरकार लगातार रैलियां कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के कैंपेन भी चला रही है. लेकिन पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कुछ ऐसा कह दिया कि उनकी पार्टी के लोग उनके बयान से किनारा कर रहे हैं.