बड़ी बहस: क्या राजनीति के लिए किसानों को बदनाम किया जा रहा? | Delhi Chalo Andolan
एबीपी न्यूज़ | 27 Nov 2020 08:12 PM (IST)

किसानों का कूच दिल्ली पहुंचना शुरू हो गया है. दिल्ली पुलिस ने किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति दे दी है. अब किसान निरंकारी ग्राउंड में प्रदर्शन कर सकेंगे. लेकिन इससे पहले जमकर हंगामा हुआ, किसानों ने पत्थरबाजी की तो वहीं पुलिस ने किसानों पर पानी की बौछार की. कई जगह आंसू गैस के गोले भी दागे गए.