भोपाल: CAA के खिलाफ कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, CM Kamal Nath कर रहे हैं नेतृत्व
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 01:23 PM (IST)

भोपाल में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ कर रहे हैं. कांग्रेस ने कानून के खिलाफ पैदल मार्च निकाला है. ये मार्च गांधी जी की प्रतिमा पर खत्म होगा. इस रैली को 'संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा' नाम दिया गया है.