Ayodhya Ground Report: छावनी में तब्दील हुई अयोध्या, मंदिरों में दर्शन-पूजन पर कोई पाबंदी नहीं
ABP News Bureau | 09 Nov 2019 09:33 AM (IST)

रामजन्म भूमि बाबरी मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से पहले अयोध्या छावनी में तब्ब्दील हो गयी है. जमीन से आसमान तक पुलिस निगरानी की व्यवस्था की गयी है. शहर के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. बड़ी संख्या में जवान यहां तैनात हैं और आने जाने वाले लोगों की चेकिंग हो रही है. हालांकि किसी के भी मंदिर में दर्शन पूजन पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है.