राज्यपाल ने कल सुबह 8 बजे बुलाया विधानसभा का सत्र | Maharashtra
ABP News Bureau | 26 Nov 2019 06:13 PM (IST)

राज्यपाल ने कल सुबह आठ बजे विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है. इस सत्र में विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी. शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति हो चुकी है. राजभवन से बाहर आते हुए प्रोटेम स्पीकर कोलंबकर ने कहा कि कल सुबह आठ बजे सत्र शुरू होगा, विधायकों के दिलायी जाएगी शपथ. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है कि शिवसेना, कांग्रेस-एनसीपी की बैठक के बाद उद्धव ठाकरे आज ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं.