Kejriwal ने Amit Shah के CCTV वाले बयान पर कसा तंज
ABP News Bureau | 28 Jan 2020 11:18 PM (IST)

शिखर सम्मेलन के मंच से अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अमित शाह से ये कहना चाहता हूं कि वो थोड़ा दिल्ली पर भी ध्यान दें और सही दिशा में ध्यान दें. अमित शाह ने कहा कि वो 3 दिन से दूरबीन लेकर ढूंढ रहे हैं लेकिन उन्हें कोई सीसीटीवी नहीं मिला. इसके अगले दिन ही जहां उन्होंने भाषण दिया था वहां के सीसीटीवी की फुटेज उन्हें भेज दी गई. जहां उन्होंने भाषण दिया इसके ऊपर ही तीन सीसीटीवी कैमरा लगे हुए थे.