देश के राजनीतिक नक्शे पर सिकुड़ती जा रही है बीजेपी, देखिए क्यों है रहा है ऐसा ?
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 09:00 AM (IST)

आज जैसे ही उद्धव ठाकरे शपथ लेंगे... बीजेपी के हाथ से एक और राज्य निकल जाएगा. देश के राजनीतिक नक्शे पर बीजेपी थोड़ा और सिकुड़ जाएगी. 2014 के बाद एक वक्त था जब बीजेपी का सिक्का चल रहा था...लेकिन महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई और इसके साथ हिंदुस्तान का एक और राज्य बीजेपी के हाथ से फिसल गया. हालांकि कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि बीजेपी की सरकार की जगह उसके जनाधार को देखना चाहिए... लेकिन हकीकत ये है कि जिसकी सत्ता, उसकी पावर... और बीजेपी की ये पावर फिलहाल तो कम होती लग रही है.