Ajit Pawar के नाम पर 'पाप' करने को तैयार 'महाराष्ट्र विकास आघाडी' ?
ABP News Bureau | 28 Nov 2019 01:30 PM (IST)

चाचा की बात मानकर बीजेपी कैंप से वापस आए अजित पवार को घरवापसी का इनाम मिलने वाला है. खबर है कि अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा. दोपहर दो बजे इसका औपचारिक एलान किया जाएगा. बता दें कि बगावत करने के बाद से अजित पवार के खिलाफ आवाजें उठी थीं, लेकिन वक्त का तकाजा ऐसा है कि अब डिप्टी सीएम के नाम पर उनका नाम सबसे आगे चल रहा है.