CAA विरोध पर विपक्ष में फूट, बैठक में शामिल नहीं होगी AAP
ABP News Bureau | 13 Jan 2020 11:19 AM (IST)

आज नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस ने विपक्ष की जो बैठक बुलाई है, उसमें आम आदमी पार्टी का दावा आया है कि कांग्रेस की विपक्ष की बैठक में उन्हें नही बुलाया गया है. इससे पहले बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी एलान कर दिया है कि वो कांग्रेस की अगुवाई में होने वाली बैठक में शामिल नहीं होगी.. मायावती ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने जिस तरीके से राजस्थान में उसके साथ धोखा किया उसके बाद बैठक में शामिल होना राजस्थान की जनता के साथ विश्वासघात होगा.