संत के रास्ते...सत्ता के वास्ते... किसकी अरदास सुनेंगे संत रविदास ? | भारत की बात
ABP News Bureau | 16 Feb 2022 08:21 PM (IST)

आज संत रविदास जयंती है... हर साल माघ महीने की पूर्णिमा को उनकी जयंती मनाई जाती है। लेकिन इस बार रविदास जयंती की तस्वीर अलग है और तस्वीर अलग होने के पीछे वजह है पंजाब और यूपी के विधानसभा चुनाव। संत रविदास की जयंती के जरिए पंजाब और यूपी के चुनाव को साधने की कोशिश की जा रही है। आज भारत की बात में आपको दिखाएंगे कि संत की जयंती के जरिए किन वोटरों पर है पॉलिटिकल पार्टी की नजर और वो वोटर सरकार बनाने में कितनी बड़ी भूमिका अदा करते हैं