नेता भी हो रहे हैं Corona के शिकार, अब तो बंद कर दो रैली !
ABP News Bureau | 04 Jan 2022 09:26 PM (IST)

पूरा देश दहशत में है...ये दहशत है कोरोना के बढ़ते मामलों की...पिछले साल अप्रैल-मई में जो कुछ हुआ कुछ वैसी ही आशंका फिर गहराने लगी है...पिछले कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है...पूरा देश चिंता में है कि इस रफ्तार पर ब्रेक कैसे लगाएं लेकिन उसके बावजूद चुनावी राज्यों में रैलियां बदस्तूर जारी हैं...नेता खुद कोरोना की चपेट में आ रहे हैं लेकिन रैलियों में भीड़ जुटाना बंद नहीं कर रहे...