महाराष्ट्र में शिवसेना झुकेगी या बीजेपी?
ABP News Bureau | 07 Nov 2019 09:04 AM (IST)

महाराष्ट्र में जैसे ही चुनाव नतीजे आए शिवसेना ने फिफ्टी-फिफ्टी के फॉर्मूले की रट लगानी शुरू कर दी, शिवसेना ने ये दावा कर दिया कि बीजेपी से फिफ्टी-फिफ्टी यानी ढाई ढाई साल के लिए सीएम का फॉर्मूला तय हुआ था लेकिन बीजेपी लगातार ये कह रही है कि ऐसा वादा तो किया ही नहीं था, जब बात बनती नहीं दिखी तो शिवसेना विकल्प की बात करने लगी, कल दूसरी बार शिवसेना के नेता संजय राउत शरद पवार से मिले लेकिन शिवसेना को तब झटका लगा जब पवार खुद सामने आए और कह दिया कि हम तो विपक्ष में बैठेंगे.