CAA पर सरकार की शपथ, 'एक इंच' भी पीछे नहीं हटेंगे ! | Bharat ki Baat
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 09:18 PM (IST)

एक इंच नहीं तो एक इंच नहीं और बातों के लब्बोलुआब को समझें तो कहें एक सेंटीमीटर तक पीछे हटने को सरकार और सत्ताधारी पार्टी तैयार नहीं हैं और पीछे हटा भी क्यों जाए क्योंकि अब बात तो नाक की लड़ाई की जो हो चली है. और उसी नाक की लड़ाई की रणभेरी फूंकते हुए जोधपुर में मुठ्ठी भींच कर शरणार्थियों के मुस्तकबिल को संवारने की कसम खा ली गई है, तो CAA का विरोध करने वाले विरोधियों को परास्त करने का भी प्रण ले लिया है गया.