आतंकियों संग गिरफ्तार DSP Devinder Singh को लेकर छिड़ा सियासी संग्राम | News@7
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 07:39 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के डीएसपी को आतंकियों के साथ गिरफ्तार किया गया. डीएसपी देवेंद्र सिंह से एनआईए पूछताछ कर रही है जिसमें पाकिस्तान कनेक्शन सामने आया है. लेकिन इस डीएसपी पर हिंदुस्तान में सियासी जंग शुरू हो गई है. गृहमंत्रालय ने अब मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है. सोमवार को देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था.