UP के DGP की राज्य सरकार से सिफारिश, सभी पुलिसकर्मी दें संपत्ति की जानकारी
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 08:45 AM (IST)

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह 31 जनवरी को रिटायर होने वाले हैं. लेकिन उससे पहले उन्होंने पुलिस विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. चिट्ठी में सिफारिश की गई है कि यूपी में पुलिस कांस्टेबल से लेकर एडिशनल एसपी तक के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना होगा. प्रस्ताव में हर 5 साल में चल अचल संपत्तियों का ब्यौरा देने की सिफारिश भी की गई है.