सागर धनखड़ हत्याकांड में कल चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस, सुशील कुमार समेत 20 आरोपी शामिल
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 04:38 PM (IST)

बहुचर्चित सागर पहलवान हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी चार्जशीट तैयार की. सोमवार को पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी. सागर धनखड़ पहलवान हत्याकांड का मुख्य आरोपी है अंतराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार. इस मामले में सुशील कुमार सहित 20 आरोपी शामिल हैं.