Police Encounter: गाजियाबाद में पुलिस टीम पर हमला, नोएडा के कॉन्स्टेबल की मौत
एबीपी न्यूज़ टीवी | 26 May 2025 10:59 AM (IST)
ABP NEWS : गाजियाबाद के मसूरी थाने के नहल गांव में पुलिस टीम पर हमले की घटना हुई। नोएडा पुलिस के कॉन्स्टेबल सौरभ की गोली लगने से मौत हो गई। फेस थ्री थाने से आई टीम एक वांछित बदमाश कादिर को पकड़ने गई थी। बदमाशों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग की। स्थानीय पुलिस को सूचित न करने का मामला भी सामने आया है। #policeencounter #ghaziabadpolice #noidapolice #lawandorder #crimenews