Salman Khan के खिलाफ पुलिस में दर्ज हुई शिकायत
ABP News Bureau | 09 Jul 2021 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़ पुलिस ने कथित तौर पर फर्जीवाड़ा केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान को गुरूवार को समन भेजा है. इसके साथ ही, इससे जुड़े छह अन्य लोगों को भी नोटिस भेजा गया है. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि शिकायत के तथ्यों के सत्यापन के लिए 13 जुलाई को अभिनेता और उनकी बहन के अलावा जिन लोगों को बुलाया गया है उनमें बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा स्टाइल क्यूशंट (बीइंग ह्यूमन ज्वैलरी के लाईसेंसधारक) के अधिकारी शामिल हैं.