Pol Khol with Shekhar Suman: बीजेपी-कांग्रेस के साथ 'खेला' हो गया !
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 09:44 AM (IST)

राजनीति में आज कल कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कोई कहीं तो कोई कहीं जा रहा है. पिछले कुछ सालों में कांग्रेस में खेला होता रहा है और अभी भी चल रहा है. लेकिन हाल ही में बीजेपी के साथ भी खेला हो गया, जब मुकुल राय बीजेपी छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए. और वह सिर्फ अकेले शामिल नहीं हुए बल्कि अपने बेटे को भी टीएमसी में शामिल करा लिया. तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस से नाराज चल रहे जितिन प्रसाद भी पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी के साथ चले गए.