Pol Khol: BJP में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक नेता कर सकते हैं आवेदन !
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 12:06 PM (IST)

जब से मोदी सरकार 2.0 के दूसरे कार्यकाल का पहला विस्तार हुआ है, तब से ही विपक्षी खेमे के नेताओं में हलचल है. मोदी कैबिनेट के इस विस्तार में बीजेपी के सहयोगी दलों को भी जगह दी गई है. इस विस्तार के बाद विपक्षी नेताओं के मन में ये तो जरूर आया होगा कि मैं बीजेपी में क्यों नहीं हूं.