आर्यन तो 'छूटे' लेकिन पीछे फंस गए कई महानुभाव ! | पोल खोल | शेखर सुमन
ABP News Bureau | 31 Oct 2021 11:39 AM (IST)

पहले जो केस सिर्फ और सिर्फ ड्रग्स का लग रहा था, अब वो धीरे-धीरे पॉलिटिकल बन गया है. शुरू-शुरू में तो लग रहा था कि मामला एकदम सीधा-सादा है और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का इस मामले में अपर हैंड है. लेकिन फिर कई लफड़े हो गए. एक तो केपी गोसावी नाम के एक शख्स की वो सेल्फ़ी वायरल हो गयी, जो उसने एनसीबी के ऑफिस में आर्यन के साथ ली थी. शुरू में खुसपुस ये हुई कि गोसावी कोई प्राइवेट जासूस है. लेकिन बाद में ख़बर आई कि उस पर तो धोखाधड़ी के कई केस लदे पड़े हैं और पुलिस उसे ढूंढ रही है. फिर उसका एक वीडियो और आ गया, जिसमें वो एनसीबी ऑफ़िस में बैठा आर्यन की किसी से मोबाइल पर बात करा रहा है.