Pol Khol With Shekhar Suman: तू भीड़ लाने दे, मैं कोरोना ! नेताओं और चुनाव आयोग का अजब रिश्ता
ABP News Bureau | 16 Apr 2021 11:48 PM (IST)

हमारे सम्माननीय-आदरणीय नेतागणों से कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन कराने के लिए चुनाव आयोग ने आज एक बैठक बुलाई थी. बैठक से पहले हमारे ये नेतागण ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो कर रहे थे, और जब ये बैठक चल रही थी, तब भी इनके रोड शो चल रहे थे और बैठक ख़त्म होने के बाद भी इसी तरह बेरोक-टोक चलते रहे. लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे, ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही, लाशों के ढेर लग गए हैं...श्मशान में अंतिम संस्कार कराने के लिए जगह नहीं है... फिर भी नेता हैं कि बाज़ नहीं आ रहे. रैलियों में भीड़ को बिना किसी रोक-टोक के बढ़ावा दे रहे हैं.