देश को गौरवान्वित कराने वाले खिलाड़ियों का कद्र ना करने वालों की 'पोल खोल'
ABP News Bureau | 07 Aug 2021 11:21 PM (IST)

नीरज चोपड़ा ने आज जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बना दिया. नीरज चोपड़ा की जीत से पूरे देश में जश्न का माहौल है. भारत को कुल 7 मेडल मिले. भारत की ओर से जितने भी खिलाड़ी ओलंपिक में खेलने के लिए गए थे उन्होंने अपना पूरा दमखम लगाया. महिला हॉकी टीम ने तो करिश्मा कर दिया. ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहली बार महिला हॉकी टीम पहुंची थी जिसका पूरे देश को गर्व है. लेकिन कुछ लोग महिला हॉकी टीम की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया के परिवार के साथ बदसलूकी करते पाए गए.