Sidhu vs Captain: जो आलाकमान कहेंगे वो हम करेंगे.. लेकिन कब? | Pol Khol
ABP News Bureau | 18 Jul 2021 11:55 AM (IST)

पंजाब में सियासत 2022 की चुनावी जंग के मद्देनजर परवान चढ़ रही है. सूबे की सियासत में धमाल मचना शुरु हो और सिद्धू अपना कमाल न दिखाएं ये भला कैसे मुमकिन है. सो सिद्धू सियासत की पिच पर फॉर्म में हैं और फ्रंटफुट पर बैटिंग शुरु हो गई है. पर सवाल सभी के मन में है कि जो सिद्धू अब तक अलग-थलग नजर आ रहे थे, नेपथ्य में थे वो अचानक सियासी मंच पर मुख्य और मुखर कैसे हो गए.