सिद्धू पाजी का कांग्रेस को कभी 'ना जी' तो कभी 'हां जी' ! | पोल खोल
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 06:28 AM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद पार्टी में जो सियासी तूफान आया था, वो अब शांत होता दिख रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से मुलाकात के बाद सिद्धू ने कहा है कि मेरे जितने भी कंसर्न थे, मैंने राहुल जी के साथ शेयर किए हैं. वो शॉर्ट आउट हो गए हैं. पंजाब कांग्रेस में मचा अंदरुनी विवाद कहीं पार्टी को विधानसभा चुनाव मेंं बड़ा डेंट ना दे दे, इसलिए राहुल गांधी अपने आवास पर खुद सिद्धू से मिले. लंबी मुलाकात के बाद आखिर में सिद्धू जब लौटे तो कह के निकल गए कि सबकुछ सुलझ गया है.