देश के नाम PM Modi का संदेश- '5 अप्रैल की रात 9 बजे आपके 9 मिनट चाहिए'
ABP News Bureau | 03 Apr 2020 01:09 PM (IST)

पीएम मोदी ने आज देश के नाम वीडियो संदेश जारी किया. इस संदेश में उन्होंने कहा कि हम पांच अप्रैल रविवार को रात 9 बजे अपने घरों की लाइट बंद कर के नौ मिनट तक घर के दरवाजे पर या बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट जलाए. दुनिया को प्रकाश की ओर जाना है. ऐसा करने से एहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं.