सोशल मीडिया नहीं छोड़ेंगे PM Modi, 8 मार्च को कुछ खास महिलाओं को देंगे अपना अकाउंट्स
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 01:52 PM (IST)

पीएम सोशल मीडिया नहीं छोड़ेंगे. वो 8 मार्च को अपना अकाउंट्स कुछ खास महिलाओं को देंगे--जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अहम योगदान दिया है. पीएम मोदी ने कहा है, ‘’इस महिला दिवस मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की कमान उन महिलाओं को दूंगा, जिनकी जिंदगी और काम हमें प्रेरित करते हैं. इससे लाखों लोगों में प्रेरणा पनपेगी. क्या आप ऐसी महिला हैं? या आप ऐसी प्रेरक महिलाओं को जानते हैं? #SheInspiresUs का इस्तेमाल करके ऐसी महिलाओं की कहानियों को शेयर करें.’’