Kashi Vishwanath Corridor का आज उद्घाटन करेंगे PM Modi..क्या है कार्यक्रम? । रिपोर्ट
ABP News Bureau | 13 Dec 2021 08:38 AM (IST)

आज पीएम मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने वाले हैं. आज दोपहर बारह बजे पीएम मोदी काल भैरव के दर्शन करेंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे काशी विश्वनाथ मंदिर जाने का कार्यक्रम है. पीएम मोदी क्रूज के जरिए धाम पहुंचेंगे गंगा जल लेकर मंदिर जाएंगे पीएम मोदी. इसके लिए ललिता घाट से कमंडल में गंगा जल लेंगे. इसके बाद मंदिर परिसर में करीब डेढ़ घंटे बिताएंगे.