चुनाव से पहले यूपी में होगी 9 नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
ABP News Bureau | 05 Jul 2021 08:01 AM (IST)

यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार ताबड़तोड़ उद्घाटन और शिलान्यास की तैयारी में है. पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों से 9 मेडिकल कॉलेज शुरू कराने का फैसला हुआ है. इसके साथ ही यूपी में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर अब 48 हो जाएगी. राज्य सरकार चाहती है कि 9 जुलाई को मोदी इसका उद्घाटन करें. पीएमओ से तारीख अभी तय नहीं हुई है.