PM Modi Varanasi Visit: काशी को 23 सितंबर का इंतजार... PM Modi देंगे स्टेडियम की सौगात | UP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 Sep 2023 09:31 AM (IST)

पीएम मोदी काशी सहित पूर्वांचल की जनता को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की सौगात देंगे. गंजारी में 451 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनने वाला है. पीएम मोदी स्टेडियम का आधारशिला रखेंगे. शिलान्यास कार्यक्रम में क्रिकेट के दिग्गज सितारे भारत रत्न सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, कपिल देव शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि पीएम मोदी अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन भी करेंगे. उत्तर प्रदेश में 1150 करोड़ की लागत से काशी सहित 16 अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है. कौशल राज शर्मा ने जानकारी दी कि स्टेडियम में काशी की सांस्कृतिक धरोहर और शिव की झलक देखने को मिलेगी. डिजाइन में डमरू, त्रिशूल, बेलपत्र की आकृति शामिल है. प्रधानमंत्री मोदी रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों की प्रस्तुति देंखेंगे.