Top News: आज इन 3 राज्यों में प्रचार करेंगे PM Modi | बड़ी खबरें | Lok Sabha Election 2024
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 May 2024 11:36 AM (IST)
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार अभियान तेज है. देश भर में सोमवार यानी 13 मई को 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले 96 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होने जा रहा है. इसे लेकर तमाम सियासी पार्टियां धुआंधार रैली और प्रचार अभियान कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के अभियान के तहत सार्वजनिक बैठकों को संबोधित करने के लिए तेलंगाना के नारायणपेट और एलबी स्टेडियम का दौरा करेंगे. इसके अलावा 10 मई को भुवनेश्वर में रोड शो करने के लिए आज ओडिशा भी जाएंगे.