'शाहरुख खान को मिलने से उतना अच्छा नहीं लगा जितना आपसे', PM Modi से बोलीं एक अभिभावक
ABP News Bureau | 04 Jun 2021 08:03 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीबीएसई 12वीं के छात्रों और अभिभावकों के साथ हो रही वर्चुअली बैठक में अचानक गुरुवार को शामिल हुए. उन्होंने इस दौरान छात्रों और उनके पैरेंट्स के साथ बातचीत की.
गौरतलब है कि 12वीं के छात्र और पैरेंट्स के बीच सीबीएसई ने ये बैठक बुलाई थी ताकि 12वीं के परीक्षा परिणाम के फॉर्मूले को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते नहीं कराने का फैसला किया.