PM Modi Vadodara Visit : मोदी का रोड शो..स्पेन के PM पेड्रो सांचेज भी साथ | Pedro Sanchez
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Oct 2024 10:52 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के दौरे पर हैं, जहां वे वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ रोड शो कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता स्थानीय जनता से जुड़े और भारत-स्पेन संबंधों को मजबूत करने का संदेश दिया। इसके बाद, वे संयुक्त रूप से टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स में सी-295 विमान के निर्माण के लिए नए प्लांट का उद्घाटन करेंगे। वडोदरा से प्रधानमंत्री अमरेली जाएंगे, जहां वे दोपहर में दुधाला में भारत माता सरोवर का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, अमरेली में 4,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे, जिससे क्षेत्र में विकास को नई दिशा मिलेगी।