PM Modi USA Visit: युद्ध, आतंकवाद से लेकर खालिस्तान तक, मोदी के साथ ट्रंप ने की इन मुद्दों पर बात
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 14 Feb 2025 11:21 AM (IST)
रूस-यूक्रेन युद्ध को डी-एस्केलेट करने में भारत की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं हमेशा रूस और यूक्रेन के साथ निकट संपर्क में रहा हूं. मैंने दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात की है. कई लोगों को गलतफहमी है कि भारत तटस्थ है, लेकिन मैं फिर से कहना चाहता हूं कि भारत तटस्थ नहीं है. हमारा एक पक्ष है और हमार पक्ष है शांति. मैंने राष्ट्रपति पुतिन की मौजूदगी में मीडिया के सामने कहा था कि यह युद्ध का समय नहीं है. युद्ध के मैदान में समस्याओं के समाधान नहीं निकलते हैं वो टैबल पर चर्चा करके ही निकलता है."