PM Modi US Visit: पीएम मोदी और बाइडेन के बीच हुई मुलाकात में क्या हुई बातचीत? जानिए | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Sep 2024 09:50 AM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की, जहां बाइडेन ने अपने आवास पर मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं ने मिलते ही एक दूसरे को गले लगाया. इसके बाद बाइडेन ने पीएम मोदी का हाथ थामा और उनको अपने घर के भीतर लेकर आए. पूरे इतिहास की बात करें तो इस समय भारत की अमेरिका के साथ साझेदारी पहले के तुलना में ज्यादा मजबूत, घनिष्ठ और अधिक गतिशील है. जो बाइडन ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी, हर बार जब हम बैठते हैं, तो मैं सहयोग के नए क्षेत्रों को खोजने की हमारी क्षमता से प्रभावित होता हूं. आज भी कुछ अलग नहीं था.