PM Modi US Visit : अमेरिका की धरती से पीएम ने हिंदू हित की रक्षा का दिया संदेश !। PM Modi Trump
डोनाल्ड ट्रंप अपने पड़ोसी देश मैक्सिको और कनाडा से आने वाली वस्तुओं पर 25% टैरिफ का ऐलान कर चुके हैं. चीन पर भी 10% टैरिफ लगाया जा चुका है. भारत का नंबर अभी नहीं आया है लेकिन ट्रंप पिछले कार्यकाल में भारत को टैरिफ किंग बता चुके हैं. वह कहते रहे हैं कि अमेरिका में भारतीय उत्पादों पर कोई टैरिफ नहीं लगता लेकिन भारत में अमेरिकी उत्पादों पर मनमाना टैरिफ वसूला जाता है, यह गलत है. पिछली बार हार्ले डेविडसन बाइक पर टैरिफ को लेकर उन्होंने भारत पर खूब निशाने साधे थे. ऐसे में संभव है कि देर-सवेर वह भारत के खिलाफ भी टैरिफ वॉर शुरू कर सकते हैं.पीएम मोदी की कोशिश होगी कि अमेरिकी और भारत के बीच चल रहे व्यापार में किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए वह इस मामले में ट्रंप को मनाएंगे. वैसे, इस मामले में ट्रंप यूं ही मानने वाले नहीं हैं, हो सकता है कि भारत को भी अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ में छूट देना पड़े.