PM Modi UP Visit: वाराणसी और सिद्धार्धनगर के दौरे पर आज पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम
ABP News Bureau | 25 Oct 2021 10:08 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर और वाराणसी जिले के दौरे पर रहेंगे. वहां पर पीएम मोदी 9 मेडिकल कॉलेजो का उद्घाटन करने के साथ ही प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे. वह सुबह करीब 10.30 बजे सिद्धार्थनगर में उत्तर प्रदेश के नौ मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी दोपहर करीब 1.15 बजे वाराणसी में प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ करेंगे.