PM Modi UP Visit: यूपी पुलिस मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी
ABP News Bureau | 20 Nov 2021 10:13 AM (IST)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल यानि 21 नवंबर को पुलिस मुख्यालय लखनऊ में पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षकों (आईजीपी) के 56वें सम्मेलन में भाग लेंगे. शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सम्मेलन का उद्घाटन किया था. आज और रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बैठक में शामिल होंगे.