7 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर PM Modi, केदारनाथ धाम भी जाने की संभावना
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 01:25 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सात अक्टूबर को उत्तराखंड जाएंगे. 7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी संवैधानिक पद पर 20 साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं. इसी मौके पर पीएम उत्तराखंड में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट टर्मिनल का लोकार्पण और ऋषिकेश एम्स में ऑक्सीजन प्लांट का उद्धघाटन करेंगे. सूत्र बता रहे हैं कि प्रधानमंत्री केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) भी जा सकते हैं.