PM Modi बिहार में आज Swamitva Yojana की करेंगे शुरुआत, CM Nitish भी होंगे मौजूद
ABP News Bureau | 24 Apr 2021 09:42 AM (IST)

पीएम मोदी के हाथों आज बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना की शुरुआत होगी. योजना की वर्चुअली लॉन्चिंग होगी और इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश भी मौजूद होंगे. बिहार से पहले उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक में पिछले कई साल से प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना चल रही है. जिसके तहत पंचायती स्तर पर लाखों लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड दिए गए. अब आज बिहार में भी देश के राज्यों में शामिल हो जाएगा. जहां संपत्ति स्वामित्व योजना का लाभ लोग उठा पाएंगे.