गुजरात दौरे के दूसरे दिन PM मोदी का गांधीनगर में रोड शो, रक्षा यूनिवर्सिटी भवन का करेंगे उद्घाटन
ABP News Bureau | 12 Mar 2022 12:43 PM (IST)

विधानसभा चुनाव में देश के चार राज्यों में शानदार जीत के बाद गृह राज्य गुजरात दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे दिन शनिवार की सुबह गांधी नगर में रोड शो कर रहे हैं. रक्षा विश्व विद्यालय के रास्ते में खड़े होकर उन्होंने हजारों लोगों का अभिवादन किया. रोड शो के बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय रक्षा विश्व विद्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही, वे लोगों को भी संबोधित करेंगे.